पिथौरागढ़, 26 मई 2026। सीमांत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस एवं SOG टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 8.68 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी SOG नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी घाट के सामने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान लोहाघाट की ओर से एक स्कूटी पिथौरागढ़ की तरफ आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस एवं SOG टीम ने युवक को रोककर पूछताछ और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.68 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त तरुण ग्वाल निवासी पितरौता, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्कूटी को भी सीज कर दिया है।
पिथौरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सीमांत क्षेत्रों में नशे की सप्लाई चेन को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में शामिल
उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी, का0नि0 उमेश सती, हे0का0नि0 मनमोहन सिंह, अपर उ0नि0 दीपक खनका (SOG) एवं का0 गोविन्द रौतेला। मौजूद रहे।
🔥 पिथौरागढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश:
जनपद में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सीमांत क्षेत्र में नशे की सप्लाई चेन को जड़ से समाप्त करने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।
पुलिस टीम : – उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी ,का0नि0 उमेश सती, हे0कानि0 मनमोहन सिंह, अपर उ0नि0 दीपक खनका ,(SOG), का0 गोविन्द रौतेला ।
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़