पिथौरागढ़

पाभैं गांव की सड़क पर डामर गायब, जगह-जगह गड्ढों और धूल से ग्रामीण परेशान, बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं

पिथौरागढ़। ग्रामसभा पाभैं में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर डामरीकरण के नाम पर पर्याप्त डामर नहीं है। झाड़ियां उगने और नालियों की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

पाभैं प्रधान प्रतिनिधि सूर्या बेरी ने बताया पूर्व में भी संबंधित विभाग और जनता दरबार में लिखित ज्ञापन देकर सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की गई थी, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सूर्या बेरी की मौजूदगी में एक बार फिर जनता दरबार में ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत और डामरीकरण की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। सड़क पर डामर की मात्रा न के बराबर है और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क लगातार खराब हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस विभाग की मासिक गोष्ठी में लिए गए अहम फैसले सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे के साथ विरोध दर्ज कराया जाएगा।

To Top