धारचूला

दारमा घाटी के दांतू गांव पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सीमांत क्षेत्र में पर्यटन विकास को लेकर किया मंथन

उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज चीन सीमा से सटी दारमा घाटी के दांतू गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों एवं होम स्टे संचालकों के साथ बैठक कर सीमांत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कनारी गांव में एनसीसी का नशामुक्ति जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं, होम स्टे संचालन में आ रही समस्याओं तथा पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें और उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला में भारी बारिश ने बरपाया कहर 7 व्यक्ति लापता कई आवासीय मकान क्षतिग्रस्त रेस्क्यू टीम रवाना

उन्होंने दारमा घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक जीवनशैली एवं स्थानीय विशिष्टताओं को पर्यटन से जोड़कर क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  SOG एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 5.2 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पर्यटन मंत्री ने कहा कि स्थानीय समुदाय की भागीदारी से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन का विकास किया जाना आवश्यक है, जिससे पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका के साधन भी मजबूत हो सकें।

To Top