पिथौरागढ़

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में महापौर ने पर्यावरण मित्रों को बांटी प्राथमिक उपचार किट, स्वास्थ्य सुरक्षा का दिया संदेश

पिथौरागढ़: नगर निगम पिथौरागढ़ के सभागार में शनिवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह-2026 हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान महापौर कल्पना देवलाल ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान महापौर की पहल पर स्वास्थ्य आरोहण योजना के अंतर्गत नगर निगम में कार्यरत पर्यावरण मित्रों एवं सफाई कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार किट वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य कार्य के दौरान किसी आकस्मिक स्थिति में कर्मचारियों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक स्थल व पर्यटन स्थल पर गन्दगी करने वालों के विरूद्ध पिथौरागढ़ पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत कार्यवाही करते हुए 03 व्यक्तियों का किया चालान

महापौर कल्पना देवलाल ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे दिन-रात मेहनत कर पिथौरागढ़ को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके श्रम और योगदान का सम्मान करना तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी, निगरानी तंत्र और संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश

उन्होंने कहा कि दीपावली प्रेम, सौहार्द, सहयोग और आपसी सम्मान का पर्व है। नगर निगम परिवार के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से ही पिथौरागढ़ को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित नगर बनाने का संकल्प पूरा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  थाना जाजरदेवल पुलिस व एसओजी टीम ने बलात्कार के आरोप में काफी लम्बे समय से फरार, 10 हजार के ईनामी अपराधी को हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, सिटी मिशन मैनेजर महेंद्र बिष्ट, स्टोर प्रभारी गौरव अग्रवाल, पार्षद दिनेश कापड़ी सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

अंत में महापौर ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

To Top