देहरादून

उत्तराखंड सहकारी बैंक कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने ललित मोहन टम्टा, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता

देहरादून। उत्तराखंड सहकारी बैंक कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय चुनाव में पिथौरागढ़ कोऑपरेटिव बैंक की बेरीनाग शाखा में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत ललित मोहन टम्टा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। देहरादून में संपन्न हुए चुनाव में प्रदेशभर के बैंकों के प्रतिनिधियों ने मतदान किया। वहीं, देहरादून के मनोज नेगी महामंत्री तथा टिहरी के संजय बडोनी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर ललित मोहन टम्टा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों को कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और उनके अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से आवाज बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारी यूनियन के माध्यम से कर्मचारियों की जायज मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बीसा गांव में भीषण अग्निकांड, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़ जनपद में खुशी की लहर

ललित मोहन टम्टा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पिथौरागढ़ जनपद और सहकारी बैंक परिवार में खुशी का माहौल है। बेरीनाग शाखा में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के रूप में सेवाएं दे रहे टम्टा का प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालना जनपद के लिए गौरव का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  डे भर्ती प्रशिक्षण कैंप 5 जनवरी से आईटीबीपी के प्रशिक्षक सिखायेंगे गुर एक माह तक चलेगा कैंप

उनके प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट ने माल्यार्पण कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में यूनियन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी, निगरानी तंत्र और संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश

ललित मोहन टम्टा की जीत को सहकारी बैंक कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। अब कर्मचारियों को आशा है कि नई कार्यकारिणी उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल करेगी।

To Top