पिथौरागढ़

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम व मतगणना व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज लक्ष्मण सिंह महर परिसर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान इसी परिसर में स्ट्रांग रूम स्थापित किए जाने के साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी तथा मतगणना का कार्य भी संपन्न कराया जाना प्रस्तावित है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की स्थापना, पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतगणना के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  सिनेमाहॉल के पास शराब के नशे में हुड़दंग मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं का समय से आकलन कर आवश्यक तैयारियां अभी से सुनिश्चित की जाएं। निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  सर्विलांस सैल में नियुक्त का0 कमल सिंह तुलेरा को चुना गया “Best Employee of The Month”

इस दौरान निदेशक लक्ष्मण सिंह महर परिसर हेम चंद्र पांडे, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

To Top