पिथौरागढ़

देर शाम जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक

पिथौरागढ़: देर शाम जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल पिथौरागढ़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाओं, विभिन्न वार्डों एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनके उपचार, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाइयों एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक भी प्राप्त किया तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।

यह भी पढ़ें 👉  थाना जाजरदेवल पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम ने 24 घण्टे के अन्दर हत्या का खुलासा कर एक महिला अभियुक्ता व उसके पति को किया गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। विशेष रूप से आपातकालीन सेवाओं में तत्परता बरतने, चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पद्म भूषण सम्मान के बाद हल्द्वानी पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

To Top