पिथौरागढ़

18 नवंबर को जनपद के 1,10,925 बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजोल

पिथौरागढ़: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन एवं तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में आगामी 18 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 25 नवंबर 2026 को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जनपद में 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1,10,925 बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजोल खिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में 112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले व्यक्ति का कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया 5000/-रू का नकद चालान

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के निर्धारित दिवसों में जनपद के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र तथा संबंधित संस्थान अनिवार्य रूप से खुले रहेंगे तथा बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र बच्चा कृमि मुक्ति की दवा से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन करने तथा सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कार्मिकों को दिया गया मतगणना प्रशिक्षण, कल सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए कृमि संक्रमण से बचाव आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान को गंभीरता से लें तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर लिया जायजा

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम, आरबीएसके मैनेजर, आरकेएसके काउंसलर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

To Top