पिथौरागढ़

कार्मिकों को दिया गया मतगणना प्रशिक्षण, कल सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

पिथौरागढ़: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु कार्मिकों को मतगणना कार्य हेतु प्रशिक्षित किया गया। बुधवार को लक्ष्मण सिंह महर परिसर, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर नीरज जोशी तथा नोडल प्रशिक्षण अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने कार्मिकों को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए।

31 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी, जिसके लिए प्रथम पाली के सभी कार्मिकों को प्रातः 6:00 बजे एवं द्वितीय पाली के कार्मिकों को निर्धारित समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।
विकासखंड विन की मतगणना के.एन.यू. राजकीय इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में तथा अन्य 7 विकासखण्डों के मतगणना सम्बंधित विकासखण्डों में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट में सट्टा लगाते हुए एक अभियुक्त को थाना बलुवाकोट पुलिस ने 50,500/- रु0 नगद व सट्टा पर्ची के साथ किया गिरफ्तार

प्रत्येक मतगणना सुपरवाइजर व सहायक को सुनिश्चित करना होगा कि उनके टेबल पर लाई गई मतपेटी उसी टेबल के लिए निर्धारित हो । मतपेटी प्राप्त होने पर उसमें लगी सील व टैग को संबंधित प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को अनिवार्य रूप से दिखाना होगा। अभिकर्ताओं की संतुष्टि के पश्चात सील काटकर मतपेटी को खोला जाएगा एवं मतपत्रों को पूरी तरह निकालकर टेबल पर उलटा जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मतपेटी पूर्णतः खाली है, जिसे अभिकर्ताओं को दिखाना भी आवश्यक होगा। मतपत्रों को चार वर्गों ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य — में अलग-अलग 50-50 की गड्डियों में व्यवस्थित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  SOG एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए 1.890 किग्रा0 चरस के साथ 01 महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे संवेदनशील चरण है, अतः सभी कार्मिक पूरी सावधानी, धैर्य और निष्पक्षता से कार्य करें। इस अवसर पर नोडल कार्मिक रमा गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

To Top