पिथौरागढ़: हेरोइन स्मैक तस्करी की श्रृंखला को तोड़ने एवं युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में विगत दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी व प्रभारी निरीक्षक एसओजी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में चौकी एचोली, चौकी घाट व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चौकी एचोली से घाट रोड पर संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखते हुए चैकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध लग रहे थे जो पुलिस चैकिंग को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे । पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त दोनों को रोक लिया तथा पूछताछ की तथा तलाशी के दौरान उक्त दोनों के पास से क्रमशः 6.8 ग्राम व 4.8 ग्राम (कुल 11.6 ग्राम, पन्नी सहित) अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल सिंह उर्फ जैकर निवासी निवासी बालाकोट थरकोट उम्र 26 वर्ष,सागर शर्मा निवासी सिनेमालाईन पिथौरागढ़ उम्र 22 वर्ष,अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त से गहन पूछताछ कर नशे के स्रोत, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में संलिप्तता पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जनपद पुलिस ने अपील की है नशामुक्त समाज के निर्माण में पिथौरागढ़ पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आसपास चरस, स्मैक, हेरोइन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त या तस्करी से संबंधित गतिविधियां संचालित हो रही हों, तो तत्काल मानस हेल्पलाइन-1933, डायल-112 अथवा नजदीकी पुलिस इकाई को सूचना दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
कार्रवाई करने वाली टीम में उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी चौकी प्रभारी ऐचोली,उ0नि0 सुरेश कम्बोज चौकी प्रभारी घाट,का0 गौरव सिंह,का0 त्रिभुवन सिंह,का0 सतेन्द्र सुयाल एसओजी शामिल रहे।