पिथौरागढ़– पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के दिशा-निर्देशों पर उक्त प्रकरण की गहन विवेचना एवं अभियुक्त से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम पहाड़ों तक स्मैक की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर तक पहुँचने में सफल रही।
विवेचना में प्रकाश में आए हेरोइन सप्लायर बलविंदर सिंह निवासी नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंह नगर के विरुद्ध मुकदमे में धारा 29 NDPS Act की वृद्धि करते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने नानकमत्ता से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पिथौरागढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करी की जड़ तक पहुँचकर पूरे नेटवर्क के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम में उ0नि0 चंदन सिंह बिष्ट, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।



