पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में छह दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू, 27 छात्र सीखेंगे एडवेंचर स्पोर्ट्स के गुर

पिथौरागढ़। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पिथौरागढ़ के प्रायोजन में हिमानी एडवेंचर द्वारा संचालित छह दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण गोरी एवं काली नदी में शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में 27 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्हें रिवर राफ्टिंग से जुड़ी विभिन्न तकनीकों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी।

हिमानी एडवेंचर के अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने बताया कि प्रशिक्षण का शुभारंभ उनके पौधारोपण अभियान के 850वें दिन गोरी नदी के समीप पेट्रोल पंप परिसर में पौधारोपण के साथ किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता ललित पाल के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मनरेगा योजना के नए मानकों से भड़के ग्राम प्रधानों ने विण ब्लाक में प्रदर्शन कर जताया विरोध

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को राफ्ट हैंडलिंग, तैराकी, रिवर रन एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राफ्टिंग शुरू करने से पहले छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाकर नदी क्षेत्र की सफाई की। साथ ही हिमालय बचाओ अभियान के तहत सभी प्रतिभागियों को नदी स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दो पृथक-पृथक अभियोगों में विभिन्न मार्का की लगभग 70 लाख कीमत की कुल 686 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी और उन्हें आपदा प्रबंधन के प्रति भी जागरूक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ के समस्त तहसीलों में तहसील दिवस का रोस्टर हुआ जारी

प्रशिक्षण में रिवर गाइड मनोहर सिंह ऐरी, विनोद धामी, पदम सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय धामी, नवीन राना एवं दमन द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

To Top