देहरादून

पेंशनरों के लिए विशेष अभियान शुरू, 30 नवंबर तक डीएलसी और पेंशन संबंधी समस्याओं का होगा समाधान

देहरादून। पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र (डीएलसी) अभियान-5 के तहत साइबर कोषागार, देहरादून की ओर से 30 नवंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र जमा करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों और पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मुख्य कोषाधिकारी साइबर कोषागार, देहरादून बी.एन. पाण्डेय ने बताया कि साइबर कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले जिन पेंशनरों को डीएलसी जमा करने में परेशानी हो रही है या पेंशन से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं, वे किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार, 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत सीएम ने किया पौधारोपण

उन्होंने बताया कि पेंशनरों को अपने साथ जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा समस्या के समाधान के लिए नामित शिकायत निवारण अधिकारी परमीत सिंह (उपकोषाधिकारी) से मोबाइल नंबर 7500370037 और 7590900090 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : प्रदेश में 1 सप्ताह और बढ़ाया बड़ी छूट के साथ कोविड कर्फ्यू

मुख्य कोषाधिकारी ने सभी पेंशनरों से अभियान का लाभ उठाते हुए 30 नवंबर तक डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र जमा करने और पेंशन संबंधी समस्याओं का समय पर निस्तारण कराने की अपील की है।

To Top