पिथौरागढ़। जनपद के आठों विकासखंडों में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा-6 में प्रवेश के लिए सत्र 2027 की चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 शनिवार को किया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ के प्राचार्य अमित उप्रेती ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
प्राचार्य ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को परीक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सकें और परीक्षा में शामिल हो सकें।



