पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से की भेंटवार्ता, 14 वीर नारियां सम्मानित

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव एवं रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के डीईएसडब्ल्यू विभाग की सचिव सुकृति लिखी ने 17 अक्टूबर 2026 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के साथ भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से संवाद कर उनकी बातों को सुना तथा विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में निदेशक सैनिक कल्याण, उत्तराखंड ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा, सेना मेडल, वीएसएम तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी पिथौरागढ़ कर्नल करम सिंह बिष्ट सेवानिवृत्त ने सचिव सुकृति लिखी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में पैंसे लगाने के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले फरार आरोपी की लाखों रुपये की सम्पत्ति की थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर की गई कुर्की

भेंटवार्ता के दौरान सचिव महोदया ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 14 वीर नारियों का सम्मान रहा। इस अवसर पर सुकृति लिखी ने वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  साथ फेरे लेते ही दूल्हे को आया हार्ट अटैक पल भर में ही खुशियां मातम में बदली

कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के साथ संवाद स्थापित करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर मिला।

To Top