पिथौरागढ़

कलावती धरियाल ने बगड़तोली को स्वगणना पूर्ण करने वाला पहला गांव बनाया

पिथौरागढ़ जनपद का ग्राम बगड़तोली ऑनलाइन माध्यम से जनगणना की स्वगणना प्रक्रिया पूरी करने वाला जनपद का पहला गांव बन गया है। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि जनगणना प्रगणकों द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से गांव के सभी परिवारों ने स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण की है।

जिला प्रशासन ने बताया की “गांव को जनगणना की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया था। हालांकि, प्रगणक कलावती धरियाल ने मात्र 10 दिनों में ही यह कार्य पूरा कर लिया। गांव के 18 परिवारों के कुल 77 ग्रामीणों ने ऑनलाइन लिंक के माध्यम से सभी 100 प्रश्नों के उत्तर देकर जनगणना के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।”

यह भी पढ़ें 👉  लम्बी बीमारी के चलते 55 वीं वाहनीं एसएसबी जवान का दिल्ली में निधन

ग्राम प्रधान राहुल कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि प्रगणक कलावती धरियाल के निरंतर प्रयासों से संभव हो सकी। इस कार्य में ग्राम प्रधान ने भी सहयोग किया और प्रत्येक ग्रामीण को ऑनलाइन जनगणना लिंक के माध्यम से स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

To Top