पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में एसएसबी ने आपदा प्रबंधन उपकरणों का किया प्रदर्शन, बचाव कार्यों की दी जानकारी

पिथौरागढ़ के जिला कार्यालय ग्राउंड में बुधवार को आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 55वीं वाहिनी की ओर से आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों से संबंधित स्टॉल लगाया गया। कमांडेंट श्री महेंद्र प्रताप के दिशा-निर्देशन में लगाए गए इस स्टॉल में आपदा के दौरान उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों एवं संसाधनों का प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और उपस्थित प्रतिभागियों को प्रदर्शित उपकरणों की उपयोगिता, कार्यप्रणाली और आपदा के समय उनके इस्तेमाल के संबंध में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  तपोवन विद्यास्थली में मदर्स डे पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आपदा के दौरान प्रभावी बचाव एवं राहत कार्यों के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी साझा करना रहा।

To Top