देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 27 नवंबर की देर रात कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी किया गया। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों समेत कुल 10 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।




