पिथौरागढ़

आदि कैलाश यात्रा के दौरान यात्री की तबीयत बिगड़ने से मृत्यु

पिथौरागढ़– आदि कैलाश यात्रा पर आए एक यात्री की सांस लेने में दिक्कत होने के कारण मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान तिलक शर्मा पुत्र श्री मनोज शर्मा, निवासी नियर नगर निगम रोड, 24 शटर गली, इंदौर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त यात्री अपने दोस्तों के साथ आदि कैलाश यात्रा पर आए थे। यात्रा के दौरान आदि कैलाश क्षेत्र में उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके पश्चात उन्हें गुंजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय कार्यवाही के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। इसके उपरांत मृतक का शव धारचूला लाया गया, जहां वर्तमान में शव राजकीय चिकित्सालय धारचूला में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिन्टन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम आगमन पर स्वागत।

मृतक के संबंध में आवश्यक पंचायतनामा की कार्यवाही एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण कराए जाने के उपरांत शव अंतिम सुपुर्दगी हेतु उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

To Top