पिथौरागढ़

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश

पिथौरागढ़– आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा से पहले ही पूर्ण कर ली जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने मतदाता सूची को निरंतर अद्यतन रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश यात्रा मार्ग गर्भाधार के पास बन्द होने के कारण मार्ग में फंसे 250 से अधिक यात्रियों को कोत0 धारचूला/ पांगला पुलिस, SDRF एवं एसएसबी टीम ने रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान में पहुँचाया

उन्होंने जनपद के सभी मतदान केंद्रों एवं बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक बूथ पर पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैंप सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का समय रहते सत्यापन कर लिया जाए, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अजय ओली को नेशनल यूथ अवार्ड से किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में तैनात किए जाने वाले कार्मिकों का डाटा समय से संकलित एवं अद्यतन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के राज्यपाल का मुनस्यारी दौरा आईटीबीपी के जवानों से भेंट कर अपने सेवाकाल के अनुभव किया साझा

To Top