उत्तराखण्ड

हत्या के आरोप में काफी लम्बे समय से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त को थाना थल पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ थाना थल में पंजीकृत FIR NO 06/1997 धारा 302/201/34 भादवि में 5000 रू का ईनामी अभियुक्त छोटे लाल पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम थडिया निजावत खां थाना कैंट जनपद बरेली उ0प्र0, सन् 1999 से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ सुखबीर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष थाना थल बिशन लाल द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गयी थी ।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश करते हुए अभियुक्त का चण्डीगढ़ में होने की जानकारी लगी। पुलिस टीम के चण्डीगढ पहुँचते ही अभियुक्त वहाँ से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुए सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त को काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 जावेद हसन, कास्टेबल बृजेश नयाल मौजूद रहे।

To Top