पिथौरागढ़

घर से निकले 93 वर्षीय वृद्ध की तलाश खत्म, रामगंगा नदी किनारे मिला शव

पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार थाना थल क्षेत्रांतर्गत दिनांक 04.09.2026 को श्याम राम विश्वकर्मा निवासी ग्राम तड़ीगांव द्वारा सूचना दी गई थी कि उनके पिता शेर राम (उम्र 93 वर्ष) दिनांक 01.09.2026 को अपराह्न लगभग 03:30 बजे घर से घूमने के लिए निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया।


दिनांक 04.09.2026 को कोटाल ताल क्षेत्र में रामगंगा नदी के ऊपर गहरी खाई की झाड़ियों में गुमशुदा व्यक्ति के कपड़े, लाठी एवं हाथ में पहनी गई राखी दिखाई दी। सूचना पर थाना थल पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त सामान को बरामद किया गया, जिसकी पहचान परिजनों द्वारा गुमशुदा शेर राम के सामान के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी की तीन बेटियां टेबल टेनिस में बनी चैंपियन


घटना के संबंध में थाना थल में गुमशुदगी दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट द्वारा की जा रही थी। थानाध्यक्ष थल श्री गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमों द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उस समय नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण गुमशुदा का कोई पता नहीं चल सका था।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग छात्रा का लैंगिक उत्पीड़न कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी शिक्षक को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार


आज दिनांक 21.09.2026 को गुमशुदा शेर राम का शव रामगंगा नदी के किनारे पीपलतड़ के पास बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मामले में अग्रिम जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 

यह भी पढ़ें 👉  साइबर सैल पिथौरागढ़ की तत्परता से ठगी का शिकार हुए 02 व्यक्तियों के खाते में उनकी सम्पूर्ण धनराशि, कुल- 02 लाख रुपये कराये गए वापस

To Top