पिथौरागढ़

दीपावली पर पिथौरागढ़ में 6 से 8 नवंबर तक बदला रहेगा यातायात प्लान, सिमलगैर बाजार में वाहनों की नो एंट्री

पिथौरागढ़: धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र पिथौरागढ़ में सुगम यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा हेतु निम्न यातायात प्लान लागू रहेगा।


🔹 विजडम तिराहे से नगर की ओर प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक भारी एवं कमर्शियल वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने 01 अभियुक्त के कब्जे से 63 तख्ते व 56 बल्लिया, कुल- 119 अदद अवैध चीड़ की लकड़ी बरामद कर वन विभाग को किया सुपुर्द


🔹 सिमलगैर बाजार में दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें। रामलीला मैदान को भी पार्किंग हेतु उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुकान में लोगों को अवैध रुप से शराब पिलाने पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार


🔹 पटाखा बाजार आने वाले दोपहिया वाहन उपलब्धता के आधार पर देव सिंह मैदान में तथा चौपहिया वाहन देव सिंह पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।


🔹 धारचूला एवं मुनस्यारी की ओर जाने वाले भारी वाहन विजडम तिराहा–टनकपुर तिराहा–एपीएस मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 17.2 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी किया सीज

समस्त वाहन चालकों एवं नगरवासियों से अनुरोध है कि निर्धारित यातायात प्लान का पालन करें, अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पिथौरागढ़ पुलिस का सहयोग करें।

To Top