पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में SSB ने चलाया संयुक्त स्वच्छता अभियान, जवानों और स्थानीय लोगों ने किया श्रमदान

पिथौरागढ़– जिलाधिकारी के आह्वान पर पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में आर्मी पब्लिक स्कूल के सामने स्थित मैदान में 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल SSB की ओर से संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जवानों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कमांडेंट महेंद्र प्रताप के दिशानिर्देशन में निरीक्षक सामान्य प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने अभियान में भाग लिया। इस दौरान मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उचित निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसपी पिथौरागढ़ से मिले सफलता के मंत्र, एशियन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने की शिष्टाचार भेंट

अभियान में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों, आईटीबीपी के जवानों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा क्षेत्र 44-पिथौरागढ़ के 151 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 182 पोलिंग पार्टियों के 728 मतदान कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में जिलाधिकारी कार्यालय से जितेंद्र वर्मा एवं उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने अभियान में शामिल प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 06 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, फड़ से 27300/- रू भी किये बरामद

एसएसबी की ओर से आयोजित इस अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन का संदेश देते हुए लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। अभियान का समापन स्वच्छता बनाए रखने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के संकल्प के साथ हुआ।

To Top