पिथौरागढ़

एसपी पिथौरागढ़ से मिले सफलता के मंत्र, एशियन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने की शिष्टाचार भेंट

पिथौरागढ़: पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने विद्यार्थियों को सफलता, अनुशासन एवं लक्ष्य प्राप्ति के दिए प्रेरणादायी टिप्स एशियन स्कूल पिथौरागढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे से शिष्टाचार भेंट की गई।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण लगन एवं मेहनत के साथ अध्ययन करने, समय का सदुपयोग करने तथा अनुशासन एवं सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे को देखते हुए डीएम का बड़ा फैसला,इस जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित


पुलिस अधीक्षक महोदय ने विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने तथा जीवन में आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया।

To Top