पिथौरागढ़

साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके, जौलजीबी पुलिस ने किया लोगों को जागरूक

साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली जौलजीबी से अपर उपनिरीक्षक महेश पंत द्वारा स्थानीय लोगों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  थल क्षेत्र में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही स्कूटी

इस दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा अनजान APK फाइल डाउनलोड न करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बीआरओ ने कड़ी मेहनत के बाद 5 दिनों में वैलीब्रिज बनाकर किया तैयार

To Top