पिथौरागढ़

बारिश के खतरे को देखते हुए डीएम का बड़ा फैसला,इस जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर पिथौरागढ़ जिले में 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को भारी से अति भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भट्टगाई ने जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी निवासी शिवराज सिंह ने लहराया एनडीए की परीक्षा में परचम देश भर में हासिल किया पहला स्थान


जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

To Top