पिथौरागढ़। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को जनपद में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी,अशासकीय, निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को आदेश का सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
