पिथौरागढ़

वाइब्रेंट गांव क्वितड़ में SSB ने आयोजित किया नागरिक कल्याण कार्यक्रम, बच्चों को बांटी निःशुल्क खेल सामग्री

पिथौरागढ़– सीमावर्ती क्षेत्रों में जनकल्याण और बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), पिथौरागढ़ की ओर से वाइब्रेंट गांव क्वितड़ में नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन ‘सी’ समवाय जमतड़ी की सीमा चौकी क्वितड़ के अंतर्गत कमांडेंट श्री महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पंचायत क्वितड़ के बच्चों को निःशुल्क खेल सामग्री वितरित की गई। खेल सामग्री मिलने पर बच्चों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में पॉजिटिव चेंज मेकर्स फाउंडेशन की अनूठी पहल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  थाना मुनस्यारी पुलिस द्वारा बरामद किया अवैध तरीके से रखा हुआ विस्फोटक पदार्थ, सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के विरुद्ध किया मुकदमा पंजीकृत

कार्यक्रम में 65 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 20 पुरुष और 45 बच्चे शामिल रहे। वहीं, एसएसबी के 10 जवानों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। ग्रामीणों ने एसएसबी की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स ऋषिकेश के 5वे दीक्षांत समारोह के आयोजन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहेंगे मौजूद

एसएसबी की ओर से आयोजित ऐसे कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सौहार्द को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

To Top