पिथौरागढ़

राजस्व संवर्धन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए प्रवर्तन बढ़ाने के निर्देश

पिथौरागढ़: राजस्व संवर्धन के संबंध में जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों के सापेक्ष की जा रही वसूली की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। राजस्व से संबंधित सभी विभाग नियमानुसार देय वसूलियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फबारी के अलर्ट से भारत-चीन पारंपरिक व्यापार पर लगा ब्रेक, 74.95 लाख रुपये के कारोबार के साथ सत्र संपन्न

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह में प्रगति लाने के साथ ही प्रवर्तन कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाए, ताकि निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।

To Top