हल्द्वानी

पद्म भूषण सम्मान के बाद हल्द्वानी पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने के बाद हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।


हल्द्वानी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी के ग्राम तल्ला भदेली में एक दुकान नदी में समाई जिले में 27 मोटर मार्ग बंद खतरे की जद में आ रहे 23 परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

https://www.facebook.com/reel/2035386003724415/?app=fbl


इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी ने पद्म भूषण सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हमेशा देश सेवा को समर्पित रहा है और आगे भी वह जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : सीएम पुष्कर सिंह धामी के 2 जनसंपर्क अधिकारियों के आदेश हुए जारी


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने और इसके लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर और उसमें बच्चों के संक्रमित होने की आशंकाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश


स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और समर्थकों ने पद्म भूषण सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए भगत सिंह कोश्यारी को शुभकामनाएं दीं।

To Top