उत्तराखण्ड

डॉ. दीपक सैनी का देहरादून तबादला, विकास भवन में आयोजित हुआ विदाई समारोह

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी का स्थानांतरण मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून के पद पर होने के उपरांत आज विकास भवन सभागार में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए उनके कार्यों, व्यवहार कुशलता, सरल स्वभाव एवं कार्यशैली की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि डॉ. दीपक सैनी ने 14 सितंबर 2024 को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ का कार्यभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सिमलगैर निवासी मनीष खत्री को उत्तराखण्ड राज्य में सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री ने उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से किया सम्मानित

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि डॉ. सैनी का सरल, सहज एवं सहयोगात्मक व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके मार्गदर्शन एवं कार्य के प्रति समर्पण से सभी को प्रेरणा मिली है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार डॉ रघुवीर सिंह रावत द्वारा शुक्रवार को तहसील क्षेत्र धारचूला का किया निरीक्षण

इस अवसर पर डॉ. दीपक सैनी ने जनपद में कार्य करने के दौरान मिले सहयोग एवं स्नेह के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने अपने दायित्वों को गहराई से समझकर जनहित के कार्य करना ही एक लोक सेवक की सच्ची पहचान है।

To Top