पिथौरागढ़

सेल्फी के चक्कर में जान पर बन आई, देवदूत बन पहुंची पिथौरागढ़ पुलिस

पिथौरागढ़– जौलजीबी मेला घूमने आए भागीचौरा, कनालीछीना निवासी मनोज सिंह कन्याल काली नदी का जलस्तर कम होने पर फोटो एवं वीडियो बनाने के लिए नदी के बीच एक पत्थर पर चले गए। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वह बीच नदी में फंस गए।


सूचना मिलते ही मेला चौकी प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और SDRF के सहयोग से अपनी जान की परवाह किए बिना त्वरित कार्रवाई एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को सकुशल रेस्क्यू कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Any Desk App के माध्यम से ठल लिए हजारों रुपये पिथौरागढ़ पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाई उसकी सम्पूर्ण धनराशि 


इस साहसिक रेस्क्यू में अपर उ0नि0 महेश चन्द्र पंत एवं पुलिस जवान महेश बोरा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेला प्रशासन एवं मेला समिति द्वारा पुलिस की तत्परता एवं मानवीय कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  थाना जाजरदेवल एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


पिथौरागढ़ पुलिस की अपील: नदी-नालों के बीच फोटो एवं वीडियो बनाने के लिए न जाएं। जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने जनपद पिथौरागढ़ में 89 शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

To Top