पिथौरागढ़

पुलिस उपमहानिरीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने किया पुलिस लाइन पिथौरागढ़ का भ्रमण, लिया सैनिक सम्मेलन

आज पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीसी नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल यशवंत सिंह चौहान द्वारा पुलिस लाइन पिथौरागढ़ का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं तथा सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनकी समस्याओं के उचित एवं समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामाग्री कलेक्शन सेंटर शुरू


महोदय ने सभी पुलिस कर्मियों को पूर्ण ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

To Top