पिथौरागढ़

डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने का दिया मंत्र, इंस्पेक्टर नीरज भाकुनी ने ली साइबर पाठशाला

पिथौरागढ़– युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक एवं सतर्क बनाने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज साइबर/एसओजी/एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक श्री नीरज भाकुनी द्वारा एलएसएम डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए साइबर जागरूकता पाठशाला आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने युवाओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी


निरीक्षक नीरज भाकुनी ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, फर्जी जॉब ऑफर, सोशल मीडिया फ्रॉड, फिशिंग लिंक, OTP एवं बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। उन्होंने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी के साथ OTP, बैंकिंग पासवर्ड एवं गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में 12 नवंबर से शरदोत्सव मेले का आयोजन सीएम करेंगे शुभारंभ


उन्होंने साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करने की जानकारी भी दी।

To Top