पिथौरागढ़

24 घंटे के भीतर महिला हत्याकांड का पर्दाफाश, हत्यारोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़– पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 06.11.2026 को प्रातः खोतिला पुल के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली धारचूला पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मृतका की शिनाख्त मीनू लोहारी उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। शव पर चोटों के निशान पाए गए।


पुलिस ने कहा जाँच के दौरान प्रकाश में आया कि मृतका करीब 3 वर्ष पूर्व अपने पति मोहन राम, निवासी नेपाल से अलग होकर देवराज नबियाल, निवासी खोतिला के साथ रह रही थी। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं संदिग्ध के घर की गहन जांच की गई। फील्ड यूनिट टीम द्वारा देवराज नबियाल के घर का निरीक्षण करने पर बेड एवं फर्श पर खून के निशान पाए गए। मृतका के पुत्र की तहरीर पर कोतवाली धारचूला में धारा 103(1)/238(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 17 जून 2021



धारचूला पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स के आधार पर दिनांक 06.11.2026 की रात्रि को नामजद अभियुक्त देवराज नबियाल उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खोतिला, धारचूला को एसएसबी कैंप के पीछे काली नदी के किनारे से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  थाना थल पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला व उसकी पुत्री को काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) से सकुशल बरामद कर, किया परिजनों के सुपुर्द


अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, खून लगा शर्ट, जूते एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उ0नि0 अम्बी राम आर्य, उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा, का0 मनोज सिंह बिष्ट,का0 संतोष कुमार शामिल शामिल रहे।

To Top