पिथौरागढ़

कनारी गांव में एनसीसी का नशामुक्ति जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

झूलाघाट (पिथौरागढ़), 25 जून। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस (26 जून) के अवसर पर 80वीं उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी पिथौरागढ़ द्वारा सीमांत क्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज कनारी में नशामुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी के निर्देश पर किया गया।

कार्यक्रम के तहत 20 एनसीसी कैडेटों का दल मूनाकोट ब्लॉक के अंतिम गांव कनारी पहुंचा, जहां नुक्कड़ नाटकों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  2 माह वितने को तैयार गणकोट में आई आपदा से खेतों में हुए नुकसान का मुआवजा तक नहीं....

गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण चंद ने दल का स्वागत किया। उनकी अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सूबेदार हरेंद्र सिंह ने नशे से होने वाली हानियों, युवाओं एवं समाज पर इसके दुष्प्रभावों तथा सरकार द्वारा वाइब्रेंट विलेज के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को एनसीसी से जुड़ने के लाभों के बारे में भी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व क्षेत्र में पंजीकृत नाबालिक से शादी व बलात्कार के प्रकरण में विवेचना बेरीनाग पुलिस को मिलते ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के खिलाफ प्रभावी संदेश दिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के समापन पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण चंद ने कहा कि 80वीं उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक एवं लाभदायक हैं। उन्होंने कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी, सूबेदार मेजर गंगा सिंह, हवलदार हरीश चंद्र, हरीश कुमार तथा पूरी एनसीसी टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सीमांत क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

To Top