पिथौरागढ़

जाजरदेवल पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद

पिथौरागढ़। थाना जाजरदेवल पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना जाजरदेवल में धारा 305 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वादी रमेश सिंह धामी निवासी ग्राम सुजई ने अपने घर के बगल में स्थित रिश्तेदार के घर से आभूषण चोरी होने की सूचना दी थी। मामले के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाते हुए संदिग्धों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निकाय चुनाव में 2 घंटे में 10.82 प्रतिशत मतदान।

पुलिस कार्रवाई के दौरान अहमद नबी (37 वर्ष) निवासी धमौरा, थाना मिलक, जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण बरामद किए गए।

ये आभूषण हुए बरामद

पुलिस के मुताबिक बरामद सामान में एक चौकर, एक मोतियों की माला, एक लाल छोटे मोतियों की माला तथा डिजाइनदार पीली धातु की चैन से जुड़ा गोलबंद का आधा हिस्सा, जिसमें नौ डिजाइनदार टुकड़े जुड़े हुए हैं, शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सर्विलांस सैल में नियुक्त का0 कमल सिंह तुलेरा को चुना गया “Best Employee of The Month”

बरामद आभूषणों की पहचान वादी रमेश सिंह धामी और उनकी पत्नी ममता धामी ने की। उन्होंने बताया कि ये आभूषण उनकी बहन मंजू धामी के थे, जो चोरी हो गए थे।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया (इन्स्टाग्राम) पर युवती की फर्जी आई0डी0 बनाकर आपत्तिजनक फोटो प्रसारित कर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस टीम में एसआई महाबीर सिंह, एसआई मनोज कुमार, एसआई सुप्रिया नेगी, हेड कांस्टेबल पंकज भंडारी, हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह और कांस्टेबल चालक इंदरप्रकाश शामिल रहे।

To Top