पिथौरागढ़

यातायात नियमों का उल्ल्घंन करने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने कुल 160 वाहन चालकों का चालान कर 02 वाहन किये सीज

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा तथा क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम व सुगम यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/ शराब पीकर वाहन चलाने/ ओवर स्पीड/ बिना हेलमेट/ तीन सवारी/ मोबाइल प्रयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दिनाँक- 11.04.2022 को पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 160 वाहन चालकों का चालान कर 34000/-रू समायोजन शुल्क जमा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत चौकी वड्डा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने जीप में 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज, इसके अतिरिक्त 107 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही
To Top