पिथौरागढ़

बहुउद्देशीय शिविर में 327 लोग हुए लाभान्वित, 51 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

पिथौरागढ़: संकल्प सेवा अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के अनुरूप रामलीला ग्राउंड पिथौरागढ़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्या एक बार प्राप्त होने के बाद उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपनी शिकायत के लिए दोबारा कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के अनुरूप अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जा रहे हैं? 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये बड़े ट्रैफिक नियम, पहले जान लें वरना भरना पड़ सकता है जुर्माना!

उन्होंने कहा कि संकल्प सेवा अभियान सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसके तहत लोगों को उनके निकट जाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है। अधिकारी इस कार्य में शिथिलता न बरतें, बल्कि पूरी तत्परता से जनहित में कार्य करें।

शिविर के माध्यम से स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य मंत्री अजय टम्टा ने गणकोट गाँव पहुँचकर आपदा में मृतक के परिजनों से भेंट कर सांत्वना की प्रकट

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं के माध्यम से 327 लोगों को लाभान्वित किया गया। वहीं, विभिन्न विभागों से संबंधित 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 51 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 14 शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सक्षम स्तर पर प्रेषित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में आयोजित होने वाले सभी बहुउद्देशीय शिविर संकल्प सेवा अभियान की भावना के अनुरूप आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पिथौरागढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत जितेंद्र प्रसाद , मेयर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गणेश भंडारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहा।

To Top