उत्तराखण्ड

बालाकोट खोरसिंग में बाइक में आग लगाने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पिथौरागढ़। विगत कुछ दिन पूर्व बालाकोट के खोरसिंग गाँव में घर से 50 मीटर ऊपर रखी पीआरडी जवान मनोज की गाड़ी को कुछ अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दी थी।

बाइक में आग लगाकर उसे नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आगजनी के आरोपियों को पकड़ लिया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संदिग्धों से पूछताछ कर साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद के सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक कर लिया जायजा

पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

To Top