पिथौरागढ़

बारिश के चलते पिथौरागढ़ में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद


पिथौरागढ़, 09 जुलाई 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान और भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए पिथौरागढ़ उपजिलाधिकारी ने 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद पिथौरागढ़ के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।


जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना


मुख्य शिक्षा अधिकारी, ने निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को भी आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक बनायी जाए विस्तृत योजना


प्रशासन ने अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस ने नया प्लान किया तैयार, 9 फरवरी से होगा लागू

To Top