उत्तराखण्ड

उत्तराखंड ने नम आंखों से दी बी.सी. खंडूड़ी को विदाई, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।

खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना रही।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर बड़ा जिलाधिकारी आंनद स्वरूप ने अधिकारियों को किया अलर्ट नदी किनारे बसे गाँवों में खतरा प्रतीत होते ही सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के दिये निर्देश

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का देश के विकास में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश ने एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठा वाले राजनेता को खो दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शनिवार को प्रदेश भर में 1560 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने

इससे पहले उपराष्ट्रपति ने देहरादून स्थित वसंत विहार आवास पहुंचकर खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार, मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी पिछले 49 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें एक अप्रैल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह हल्का कार्डियक अरेस्ट आने के बाद 91 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल ने घर-घर यूकेडी अभियान के तहत आज डोईवाला विधानसभा के अठूरवाला, मोरधार और सुनार गांव के घरों में किया जनसंपर्क

भुवन चंद्र खंडूड़ी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।

To Top