कुमाऊँ

कुमाऊं मीडिया सेंटर निर्माण पर पिथौरागढ़ में खुशी की लहर, समाजसेवी गोविन्द(गोपू) महर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

कुमाऊं के छह जनपदों के पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए हल्द्वानी में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। लगभग ₹6 करोड़ 75 लाख 88 हजार की लागत से बनने वाले इस तीन मंजिला मीडिया सेंटर का शिलान्यास आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा हल्द्वानी में किया गया ।

https://www.facebook.com/reel/1502998821363161/?app=fbl

इस अवसर पर पिथौरागढ़ के समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेता गोविन्द (गोपू) महर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए पिथौरागढ़ के पत्रकारों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री से पिथौरागढ़ जनपद में भी एक आधुनिक मीडिया सेंटर स्थापित किए जाने का अनुरोध किया है, ताकि सीमांत क्षेत्र के पत्रकारों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। पिथौरागढ़ के पत्रकार बंधुओं ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भी मीडिया सेंटर निर्माण की मांग को आवश्यक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 10 जुलाई 2021

प्रस्तावित कुमाऊं मीडिया सेंटर में पत्रकारों के बैठने हेतु विशाल हॉल, कार्य करने के लिए आधुनिक केबिन, प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, लाइब्रेरी, कैंटीन तथा अत्याधुनिक स्टूडियो जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त भवन में सूचना विभाग के मंडल स्तरीय अधिकारी का कार्यालय तथा डीजी सूचना का कैंप कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट (IPL) में सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को थाना कनालीछीना पुलिस ने नगद धनराशि एवं सट्टा पर्ची आदि के साथ किया गिरफ्तार

मीडिया सेंटर बनने के बाद कुमाऊं क्षेत्र के समाचार पत्रों, पत्र-पत्रिकाओं एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को विभागीय कार्यों के लिए बार-बार देहरादून स्थित सूचना मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण, त्वरित समन्वय और आधुनिक संसाधनों का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में किया गोष्ठी का आयोजन

बताया गया कि मीडिया सेंटर का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित टनकपुर में भी मीडिया सेंटर निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया जा चुका है।

To Top