अल्मोड़ा

बेरीनाग अल्मोड़ा सड़क पर सेराघाट के जुलियाखेत के पास पहाड़ टूटने से सड़क बंद दर्जनों यात्री सड़क खुलने का कर रहे इंतजार

पिथौरागढ़ – जनपद मेें हो रही लगातार बारिश से बेरीनाग-अल्मोड़ा सड़क पर सेराघाट के करीब जुलियाखेत के पास रविवार को पहाड़ टूट कर नीचे आ गिरा।

इस दौरान सड़क से गुजर रहे वाहन बाल-बाल बचे। सेराघाट से गणाई के बीच अचानक एक पहाड़ से पत्थर टूटकर गिरने लगे। यह देखकर कुछ वाहन पहले ही रुक गए। मगर कुछ टैक्सी चालक लोगों के चेताने के बावजूद आगे जाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  मांगती घटियाबगड़ के समीप एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीरियल जाँच के निर्देश

इसी बीच पहाड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा। हालांकि इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर सेराघाट बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुँचे मगर सड़क पर बड़ा बोल्डर आने के बाद दोनों तरफ दर्जनों वाहन फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जिला चयन समिति की बैठक हुई सम्पन्न

लोगों को पैदल ही इस इलाके को पार करना पड़ा। बता दें कि यह सड़क राज्य के सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी, धारचूला को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। जिससे हर दिन हज़ारों वाहन गुजरते हैं। अभी मौके पर दर्जनों वाहन फसे हुये है। जो सड़क खुलने का इंतजार कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर किया माल्यापर्ण

To Top