उत्तराखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि बीते 24 घंटे में मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री के करीब रहा है वही अगले 2-3 दिन तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके चलते देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और इनसे सटे नैनीताल, चंपावत, पौड़ी के निचले इलाकों में लू चलने की संभावना है। डॉ. तोमर ने बताया कि 28 मई से मौसम में बदलाव दिखेगा।
https://www.facebook.com/share/v/18bKxuxGFM
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में हल्की से मध्यम, जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।