उत्तराखण्ड

IMD का बड़ा ऐलान: मानसून की वापसी की तारीख तय, अंतिम चरण में भी बारिश का दौर जारी..

नई दिल्ली। भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में आंधी, गरज-चमक और तेज बारिश देखने को मिल सकती है।


सितंबर के पहले सप्ताह में औसत से कम बारिश दर्ज होने के कारण देश में मानसूनी वर्षा का कुल आंकड़ा प्रभावित हुआ है। इस मानसून सीजन में पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है, जबकि उत्तर और पूर्वी भारत में बारिश की स्थिति सामान्य से बेहतर रही है।
कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर से पूर्वी भारत तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारवीं के रिजल्ट के लिए फॉर्मूला तैयार ऐसे मिलेंगे नंबर


पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


गुजरात-महाराष्ट्र में भी बारिश का दौर


अरब सागर में बन रहे नए मौसम तंत्र के प्रभाव से गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। गुजरात क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर के "सम्मान अभियान" के सम्बन्ध में आयोजित कार्यशाला में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग…


19 सितंबर के आसपास मानसून की वापसी
IMD के अनुसार, 19 सितंबर 2026 के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। हालांकि, देश के कई हिस्सों में मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है।


मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर है, जबकि पूर्वी सिरा सामान्य स्थिति के करीब बना हुआ है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी के आसपास सक्रिय विभिन्न मौसम प्रणालियों के चलते आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विभागों का बंटवारा


दिल्ली-NCR में 20 सितंबर तक मौसम सक्रिय
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में 14 से 20 सितंबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। स्थानीय स्तर पर मौसम की स्थिति अलग-अलग हो सकती है। लोगों को मौसम विभाग के ताजा स्थानीय पूर्वानुमान और चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

To Top