पिथौरागढ़: मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम उठाया है। जिले में 1 सितंबर 2026 मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
भारी बारिश का अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग (देहरादून) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 1 सितंबर 2026 को पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
