उत्तराखण्ड

डे भर्ती प्रशिक्षण कैंप 5 जनवरी से आईटीबीपी के प्रशिक्षक सिखायेंगे गुर एक माह तक चलेगा कैंप


भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 14 वीं वाहिनी के सहयोग से 5 जनवरी से भर्ती प्रशिक्षण डे कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में पांच दर्जन से अधिक युवाओं को भर्ती होने के लिए फिजिकल तथा थ्योरिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कैंप एक माह तक चलेगा।


भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देहरादून फ्रंटियर के महानिरीक्षक संजय सिंह गुंज्याल के दिशा निर्देशन में आयोजित इस शिविर में सीमांत के युवाओं को भर्ती होने के लिए दक्ष बनाया जाएगा।
14 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जाजरदेवल के सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा के गाइडेंस में चलने वाले एक माह के प्रशिक्षण कैंप में इस क्षेत्र के युवाओं को पहली बार भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के कमरे में घुसकर उसकी हत्या करने वाले अभियुक्त को थाना जाजरदेवल एवं SOG की संयुक्त टीम ने चन्द घण्टों के अन्दर किया गिरफ्तार


आयोजक संस्था सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया के अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने बताया कैंप में फिजिकल तथा थ्योरिकल प्रशिक्षण देने के लिए आइटीबीपी के कुशल प्रशिक्षक यहां आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले युवाओं ने अपना पंजीकरण कर लिया है। चार जनवरी को चार बजे तक सामुदायिक पुस्तकालय में पंजीकरण का काउंटर खुला रहेगा।
इस प्रशिक्षण में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए उनकी विशेष रूप से काउंसलिंग भी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद घटना सड़क हादसे में 3 की मौत


उन्होंने बताया कि इन सभी युवाओं के लिए स्थानीय सामुदायिक पुस्तकालय में अध्ययन करने के लिए पुस्तक भी उपलब्ध है।
उन्होंने इस डे प्रशिक्षण कैंप के लिए आईटीबीपी के महानिदेशक संजय सिंह गुंज्याल तथा 14 वीं वाहिनी के सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा का सीमांत क्षेत्र की ओर से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  सोमवार को देहरादून में तीनों पंचायतों के 2 वर्ष कार्यकाल बढ़ाये जाने को लेकर सैकड़ो जनप्रतिनिधियों ने महापंचायत में की शिरकत

To Top