उत्तराखण्ड

पूरे देश मे उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य बना है, जिसने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं एवं सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर लांच किया हैं।

बागेश्वर –   प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने वर्चुअल रूप से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणनार्थ उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन 14567 का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक जुडे रहे। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े गौरव की बात है कि पूरे देश मे उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य बना है, जिसने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं एवं सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर लांच किया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारी पुलिस कप्तान सीएमओ से तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

इस हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना है। उन्हे जानकारी उपलब्ध कराना, कानूनी सलाह, भावनात्मक सहारा देना, फील्ड इंटरवेंशन जैसे किसी भी तरह की प्रताड़ना से सुरक्षा प्रदान करना हैं। सभी आम वरिष्ठ नागरिक इस हेल्पलाइन का लाभ उठा पाएंगे। घर बैठे बैठे ही अपनी कठिनाइयों को सीधे सीधे प्रशासन तक पहुँचा सकते हैं।

जिससे उन्हें अपनी समस्या का त्वरित निदान प्राप्त होगा। उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी अपने स्तर से इस वरिष्ठ हेल्पलाइन नंबर 14567 का प्रचार प्रसार करे ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहें वरिष्ठ नागरिकों को इसकी जानकारी मिल सके, ताकि उन्हें इसका पूर्ण लाभ प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री जी ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन 28 जनवरी 2022 प्रदेश में आज 2813 संक्रमित 7 संक्रमितों की मौत

कि हमे वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।इस हेल्पलाइन के माध्यम सेवरिष्ठ नागरिकों को अपना काम कराने के लिए अब मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीनियर सिटिजन की समस्याएं सुनने और निस्तारण के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर फील्ड अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर 1 जुलाई 2021 से ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय खोलने के आदेश हुए जारी

लोग हेल्पलाइन नंबर पर फोनकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।तथा इस नंबर पर फोनकर लोग अपनी समस्याएं बता सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर में समस्याएं नोट होने के बाद जिले के समाज कल्याण विभाग को भेजी जाएगी। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को शीघ्र अति शीघ्र राहत दी जाएगी। वर्चुअल के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी  डीडी पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी सहित जिले के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top